Co-operative Bank के चेयरमैन बने खुशीराम बालनाटाह

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Feb, 2018 09:46 PM

khushi ram balnatah becomes chairman of co operative bank

राज्य सरकार ने पूर्व विधायक खुशीराम बालनाटाह को हिमाचल प्रदेश राज्य को-आप्रेटिव बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया है।

शिमला: राज्य सरकार ने पूर्व विधायक खुशीराम बालनाटाह को हिमाचल प्रदेश राज्य को-आप्रेटिव बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएगी। बालनाटाह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और उनको पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार का समर्थक माना जाता है। उन्होंने प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर लंबे अरसे तक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। विधानसभा चुनाव से पहले उनको विजन डॉक्यूमैंट कमेटी के सदस्य के अलावा चुनाव प्रबंधन विभाग का संयोजक बनाया गया था।

पी.एम. मोदी के साथ काम करने का मिला मौका
बालनाटाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संगठनात्मक स्तर पर काम करने का मौका मिला है। जब नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रभारी थे तो उस समय वह 6 साल तक प्रदेश भाजपा के महामंत्री रहे। वह 10 साल तक भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पार्टी प्रवक्ता पद पर रहने के अलावा हिमाचल प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं। 

रोहड़ू में वीरभद्र सिंह के खिलाफ लड़ा था चुनाव
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने वर्ष 1993 से 2007 तक चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। हालांकि जब वीरभद्र सिंह के इस्तीफे से रोहड़ू विधानसभा सीट खाली हुई तो वह उपचुनाव जीत गए थे। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम और एच.पी.एम.सी. के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। बालनाटाह के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के अलावा सहकारी संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!