कंडाघाट थाना के खाली पदों को भरने के लिए 44 तबादले

Edited By Updated: 10 May, 2017 04:11 PM

kandaghat police station of vacant posts to fill 44 transfers

श्रीराम लोक मंदिर मामले में कंडाघाट थाना के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर करने के बाद खाली हुए पदों को भरने के लिए एक ही रात में 44 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए।

सोलन: श्रीराम लोक मंदिर मामले में कंडाघाट थाना के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर करने के बाद खाली हुए पदों को भरने के लिए एक ही रात में 44 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए। यह तबादले सब इंस्पैक्टर से लेकर सिपाही तक के किए गए हैं। पुलिस जिला सोलन में इतना बड़ा फेरबदल पहली बार हुआ है। इसमें कसौली थाना के प्रभारी व सपरून चौकी के प्रभारी भी बदल गए हैं। कसौली थाना के एस.एच.ओ. कल्याण सिंह अब कंडाघाट थाना के प्रभारी होंगे। इसी तरह सब इंस्पैक्टर संदीप कुमार को इंचार्ज सपरून चौकी से बदल कर एस.एच.ओ. कसौली नियुक्त किया गया है। 
PunjabKesari

इन कर्मियों के हुए तबादले 
ए.एस.आई. मदन लाल को पुलिस लाइन, ए.एस.आई. राम सिंह को पुलिस लाइन से थाना, हैड कांस्टेबल मेहर चंद को पुलिस लाइन, एच.सी. मोहिन्द्र सिंह को पुलिस लाइन, एच.सी. राकेश कुमार को पुलिस लाइन, एच.सी. मनोहर लाल को पुलिस लाइन, एच.सी. उमेश पाल को पुलिस लाइन, एच.सी. चंद्र मोहन को टी.टी.आर से कंडाघाट, एच.सी. कुलवंत सिंह सदर थाना सोलन से कंडाघाट, एच.सी. हरिराम को पुलिस चौकी सपरून से कंडाघाट, एच.एच.सी. सुंदर लाल को पुलिस लाइन, एच.एच.सी. राम लाल को पुलिस लाइन, कांस्टेबल सुनिल कुमार पुलिस लाइन, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन, एच.एच.सी. मोहन दत्त को पुलिस लाइन, कांस्टेबल अनूप कुमार को पुलिस लाइन, कांस्टेबल कृष्ण चंद को पुलिस लाइन, कांस्टेबल संजय कुमार को पुलिस लाइन, कांस्टेबल विजेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन, कांस्टेबल सुनील कुमार को पुलिस लाइन, एच.एच.सी. कमलेश कुमार को पुलिस लाइन, एच.एच.सी. मनीराम को पुलिस लाइन, कांस्टेबल नरेश कुमार को पुलिस लाइन, महिला कांस्टेबल रीना को पुलिस लाइन, महिला कांस्टेबल रोशनी को पुलिस लाइन, महिला कांस्टेबल सविता को पुलिस लाइन, एच.एच.सी. भूपेन्द्र सिंह पुलिस लाइन से कंडाघाट, एच.एच.सी. विजय चंद्र पुलिस लाइन से कंडाघाट, जय चंद को पुलिस लाइन से कंडाघाट, एच.एच.सी. जय चंद को पुलिस लाइन सोलन से कंडाघाट, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार को कंडाघाट, कांस्टेबल गुलशन कुमार को पुलिस लाइन से कंडाघाट, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार पुलिस लाइन से कंडाघाट, कांस्टेबल कमल चंद को पुलिस लाइन से कंडाघाट, कांस्टेबल मनोज कुमार को टी.टी.आर. से कंडाघाट, कांस्टेबल जगदीप को टी.टी.आर. से कंडाघाट, कांस्टेबल अजय कुमार को धर्मपुर से कंडाघाट, कांस्टेबल अनिल कुमार को सोलन थाना से कंडाघाट, महिला कांस्टेबल सोनल टी.टी.आर. से कंडाघाट, महिला कांस्टेबल पुलिस चौकी सपरून से कंडाघाट व महिला कांस्टेबल इशा महंत को पुलिस चौकी सायरी से थाना कंडाघाट को बदला गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि कंडाघाट थाना को बदले गए पुलिस कर्मियों ने सोमवार रात को ज्वाइन करना शुरू कर दिया था। एस.पी. सोलन अंजुम आरा ने पुलिस विभाग में हुए इस भारी फेरबदल की पुष्टि की है।


तबादलों के खिलाफ होगा सत्याग्रह 
बाबा अमर देव मामले में पुलिस कर्मचारियों के तबादले का विरोध शुरू हो गया है। इस मामले को 'किसान बचाओ-हिमाचल बचाओ' अभियान के संयोजक देशराज शर्मा ने लोकतंत्र व संविधान की हत्या बताया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि इन तबादलों के खिलाफ सोलन में सत्याग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून को राज कायम रखने और लोकतंत्र को बचाने के लिए राज्यपाल व मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सही काम की सजा के तौर पर तबादले करके पुलिस कर्मियों का उत्पीड़न किया जाता है जिससे अन्य भी नेताओं से खौफ खाते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!