जयराम का पुतला फूंकते झुलसा कांग्रेसी कार्यकर्ता, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Mar, 2018 03:52 PM

jairam of the effigy blow scorching congress worker

सोलन के मालरोड पर शिमला लोकसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में रोष रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह रैली प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और बदहाल...

सोलन (चिनमय): सोलन के मालरोड पर शिमला लोकसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में रोष रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह रैली प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते आयोजित की गई है। जब यह रैली पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप पहुंची तो यूथ कांग्रेस ने पुलिस की उपस्थिति में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।
PunjabKesari

इस दौरान पुलिस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प और जमकर धक्का मुक्की हुई। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के पदाधिकारियों से जलता हुआ पुतला छीनने का प्रयास किया और छीना झपटी में पुतला अध्यक्ष संजय पर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में ठाकुर के बाल ही जले और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। वहीं शिमला लोकसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष संजय ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि आज उनका प्रदर्शन बेहद शांतिप्रिय ढंग से चल रहा था। लेकिन पुलिस ने उसके बावजूद भी उनके प्रदर्शन को बलपूर्वक कुचलने की कोशिश की। उनके द्वारा जलाए गए पुतले को उन पर ही फेंक दिया, जिसकी वजह से उनके बाल पूरी तरह से झुलस गए।
PunjabKesari

इस धक्का मुक्की में उनके कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार का ऐसा ही रवैया रहा तो वह लामबंध होकर उग्र प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेवार प्रदेश सरकार होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह मात्र द्वेष भावना से काम कर रही है और कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस बनाए जा रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश का विकास पीछे छूटता जा रहा है। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!