चुनावों में इन 4 महिला प्रत्याशियों ने भी मारी बाजी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Dec, 2017 04:08 PM

in the elections in 4 women candidates also marie baji

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जहां पुरुषों ने अपनी सीटों पर बाजी मारी वहीं महिला प्रत्याशी भी पीछे नहीं रहीं। इस विधानसभा चुनाव में 19 महिलाओं ने अपना भाग्य आजमाया, जिनमें से 4 ही महिला प्रत्याशी अपनी सीट पक्की करने में सफल रही हैं।

धर्मशाला (जिनेश): हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जहां पुरुषों ने अपनी सीटों पर बाजी मारी वहीं महिला प्रत्याशी भी पीछे नहीं रहीं। इस विधानसभा चुनाव में 19 महिलाओं ने अपना भाग्य आजमाया, जिनमें से 4 ही महिला प्रत्याशी अपनी सीट पक्की करने में सफल रही हैं। उक्त 4 विजयी प्रत्याशियों में से 3 भारतीय जनता पार्टी की तो एक सीट कांग्रेस के नाम रही। इंदौरा से भाजपा की प्रत्याशी रीता देवी, जिन्हें 29213 मत प्राप्त हुए। शाहपुर से भाजपा की प्रत्याशी सरवीण चौधरी को 23104 मत और भोरंज से भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी को 27961 मत प्राप्त हुए। वहीं डल्हौजी से कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी को 24224 मत प्राप्त हुए। 
PunjabKesari

सरवीण चौधरी 6 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें 4 बार जीत की चौकड़ी लगा चुकी हैं, जबकि भाजपा के भोरंज की प्रत्याशी कमलेश कुमारी व इंदौरा से रीता धीमान ने पहली बार चुनाव लड़कर जीत दर्ज की है। डल्हौजी से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी ने 7 बार चुनाव लड़ा है, जिसमें से 5 बार वह जीत चुकी हैं, जबकि 2 बार वह हार का सामना भी कर चुकी हैं। 2012 के विधानसभा चुनावों में मात्र 3 ही महिलाएं विधानसभा पहुंची थीं, जिसमें सिंचाई मंत्री विद्या स्टोक्स, डल्हौजी से आशा कुमारी और शाहपुर से भाजपा की सरवीण चौधरी विधानसभा पहुंची थीं। इस बार 4 महिला प्रत्याशी विधानसभा में काबिज होंगी। 2012 में 34 महिलाएं चुनाव मैदान में खड़ी थीं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!