पंचतत्व में विलीन हुए नागालैंड के पूर्व गवर्नर व सीबीआई निदेशक अश्विनी कुमार

Edited By Vijay, Updated: 08 Oct, 2020 08:16 PM

funeral of former governor ashwani kumar

नागालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व सीबीआई निदेशक और हिमाचल के पूर्व डीजीपी रहे अश्विनी कुमार के शव का पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ संजौली स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस टुकड़ी ने तिरंगे में...

शिमला (जस्टा): नागालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व सीबीआई निदेशक और हिमाचल के पूर्व डीजीपी रहे अश्विनी कुमार के शव का पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ संजौली स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस टुकड़ी ने तिरंगे में लिपटे उनके शव को फायरिंग के साथ अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार के दौरान अश्विनी कुमार के सभी परिजन शिमला पहुंचे। उनकी आंखों से आंसू थमते नजर नहीं आ रहे थे। अंतिम संस्कार के दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, मुख्य सचिव अनिल खाची, डीजीपी संजय कुंडू, एसपी मोहित चावला व जिलाधीश शिमला अमित कश्यप के अलावा कई बड़े अधिकारी व नेता मौजूद रहे। वहीं सचिवालय से लेकर हर जगह इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल रहा। अश्विनी कुमार द्वारा की गई आत्महत्या को लेकर हर कोई हैरान है। लोगों के मुंह से यही शब्द निकल रहे थे कि उन्होंने यह कदम कैसे उठा लिया है।
PunjabKesari, Tribute Image

राष्ट्रपति व राज्यपाल से लेकर कई नेताओं ने जताई संवेदना

पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार के निधन पर राष्ट्रपति व राज्यपाल से लेकर अनेक नेताओं ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अश्विनी कुमार के निधन पर शोक जताया है। अश्विनी कुमार की पत्नी को भेजे अपने संवेदना संदेश में उन्होंने पूर्व राज्यपाल को एक पेशेवर, काबिल और ईमानदार पुलिस अफसर तथा राज्यपाल मणिपुर और नागालैंड के रूप में एक कुशल प्रशासक बताया है। वहीं राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अश्विनी कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह तथा शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अश्विनी कुमार के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं भेजी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अश्विनी कुमार के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
PunjabKesari, Tribute Image

नाहन सिरमौर के रहने वाले थे अश्विनी कुमार

अश्विनी कुमार नाहन सिरमौर के रहने वाले थे। उनका नाम पुलिस महकमे में कई सुधारों के लिए जाना जाता है। बुधवार को अश्विनी कुमार ने अपने घर में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आखिर उनके ऊपर ऐसी क्या आपत्ति आई थी, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया। इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उनके इस कदम से जिला सिरमौर के लोगों सहित मंत्री, नेता व बड़े अधिकारियों के बीच भी शोक की लहर है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!