Fraud : जाली दस्तावेज बनाकर पैट्रोल पम्प व संपत्ति पर किया कब्जा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Aug, 2017 10:39 PM

fraud  occupied the petrol pump and property by making fake documents

अम्ब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी के 2 मामले दर्ज किए हैं।

अम्ब: अम्ब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी के 2 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पहले मामले में एक महिला ने शिकायत की है कि रिश्ते में लगते उसके जेठ ने अवैध दस्तावेज बनाकर पैट्रोल पम्प पर कब्जा कर लिया है। उसने आरोप लगाया है कि वर्ष 2008 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी जिस पर उसने पावर ऑफ अटार्नी अपने जेठ के नाम कर दी और जिसमें शर्तों के अनुरूप तय हुआ था कि वह उसके परिवार और बच्चों के पालन-पोषण के लिए पम्प की कमाई में से एक शेयर देगा लेकिन कई वर्ष तक उसने पम्प की कमाई में से उन्हें कुछ भी नहीं दिया। वर्ष 2015 में उससे फिर इकरारनामा हुआ जिसमें उसने उन्हें हर महीने 15 हजार देना स्वीकार किया था लेकिन उसके बाद भी उसने उन्हें कोई पैसा नहीं दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ अरसा पहले उसे पता चला कि उसने अवैध दस्तावेज के आधार पर बैंक की सी.सी. लिमिट से करीब 23 लाख रुपए निकलवा लिए हैं। डी.एस.पी. अम्ब धर्म चंद वर्मा का कहना है कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जाली वसीयत बनाकर संपत्ति पर किया कब्जा 
दूसरे मामले में अम्ब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि कथित मिलीभगत से उसकी दादी सास की जाली वसीयत बनाकर आरोपी ने बहुमूल्य सम्पत्ति पर कब्जा कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप नगर अम्ब की महिला सीमा देवी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2016 में उसकी दादी सास की मौत हो गई थी। दादी की मौत के कुछ दिन बाद वह अपनी चाची के घर चल गई थी लेकिन जब वापस लौटी तो घर पर ताले लगे हुए थे इस दौरान उसने जब एस.डी.एम. अम्ब को शिकायत करने के बाद पुलिस की उपस्थिति में घर के ताले खुलवाए तो वहां से लगभग सारा जरूरी सामान गायब था। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने कथित मिलीभगत से अवैध वसीयतनामा बनवाकर सम्पत्ति पर कब्जा कर लिया है। डी.एस.पी. अम्ब धर्म चंद वर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!