Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Aug, 2017 12:44 AM
जिला मंडी के गोहर की स्यांज पंचायत के करौण गांव में देर शाम भू-स्खलन होने के कारण एक मकान ध्वस्त हो गया, जिससे मकान में रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोग उसमें दब गए।
गोहर: जिला मंडी के गोहर की स्यांज पंचायत के करौण गांव में देर शाम भू-स्खलन होने के कारण एक मकान ध्वस्त हो गया, जिससे मकान में रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोग उसमें दब गए। जानकारी के अनुसार जब भू-स्खलन हुआ तो डूमणू राम परिवार सहित घर में ही था। मकान के गिरते ही डूमणू राम, उसकी पत्नी व 2 बच्चे उसमें दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों ने उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से निकाला। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए जहां से पूरे परिवार को मंडी अस्पताल रैफर कर दिया है। घटना की पुष्टि एस.एच.ओ. गोहर चांद किशोर ने की है। वहीं गांव की प्रधान भामा देवी ने बाताया कि घायलों को ग्रामीणों की मदद से निकाल लिया नहीं तो कुछ भी हो सकता था।