Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Jan, 2018 01:22 AM
पुलिस थाना चिडग़ांव के तहत तहसील कार्यालय में कार्यरत क्लर्क अपने क्वार्टर में मृत पाया गया।
चिड़गांव: पुलिस थाना चिडग़ांव के तहत तहसील कार्यालय में कार्यरत क्लर्क अपने क्वार्टर में मृत पाया गया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मृतक क्लर्क की पहचान प्रेम राज (42) पुत्र स्व. जय सिंह निवासी झडग़ तहसील जुब्बल का रहने वाला था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब वह ड्यूटी पर नहीं आया तो कार्यालय के कर्मचारी ने उसके क्वार्टर को देखा। क्वार्टर में क्लर्क प्रेम राज उर्फ गुड्डू मृत पाया गया। विभागीय कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। बताया जा रहा है मृतक आजकल क्वार्टर में अकेले ही रहता था तथा परिजन व बच्चे छुट्टी के कारण गांव गए हुए थे। डी.एस.पी. रोहड़ू अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव परिजनों को सौंप कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।