Edited By Updated: 27 Apr, 2017 12:35 AM
पालमपुर पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकडऩे में सफलता प्राप्त की है।
पालमपुर: पालमपुर पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। एक नाके के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 1 किलोग्राम 43 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने इस प्रकरण में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने कृषि विश्वविद्यालय के समीप चढियार चौक पर थाना प्रभारी भूपिंद्र सिंह के नेतृत्व में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक कार की तलाशी ली गई तो उसमें से पुलिस ने उक्त चरस बरामद की। पुलिस ने कार सवार सुमित पुत्र ज्ञान चंद निवासी टांडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन को भी अपने अधिकार में ले लिया है। उपमंडल पुलिस अधिकारी विकास धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।