घबराएं नहीं, अभी नहीं होगा Kangra Airport का विस्तार

Edited By Updated: 15 Dec, 2016 11:08 PM

dharamshala  major vijay singh mankotia  presss conference

हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार नहीं होगा।

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार नहीं होगा। विस्तारीकरण पर लगभग 300 करोड़ का खर्च आंका जा रहा है लेकिन इस खर्च को प्रदेश सरकार नहीं उठा सकती है। केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरपोर्ट विस्तार का सारा खर्च प्रदेश सरकार को करने के लिए कहा है। सेना और वायुसेना भी यहां एयरपोर्ट विस्तार में इच्छुक हैं लेकिन न तो रक्षा मंत्रालय और न ही वायुसेना मुख्यालय से अभी तक डी.सी. कांगड़ा और प्रदेश सरकार को किसी तरह का प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

स्वदेश दर्शन योजना के तहत 100 करोड़ की राशि स्वीकृत
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के लिए स्वदेश दर्शन योजना के तहत 100 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है, इसके अंतर्गत प्रदेश में पर्यटन के विकास के विभिन्न कार्य कार्यान्वित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत ही जिला कांगड़ा में डल झील मैक्लोडगंज, सौरभ वन विहार पालमपुर व एयर स्पोटर््स सैंटर बीड़ में पर्यटकों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही इन स्थलों का सौन्दर्यीकरण किया जाना प्रस्तावित है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष विजय सिंह मनकोटिया ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में दी। 

हिमानी चामुंडा रोप-वे पर खर्च होंगे 289.24 करोड़ 
हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि मैक्लोडगंज में आने वाले पर्यटकों को हिमाचल तथा तिब्बत की संस्कृति से रू-ब-रू करवाने के उद्देश्य से पर्यटन बोर्ड सभागार का निर्माण करवा रहा है। धर्मशाला एवं हिमानी चामुंडा रोप-वे का निर्माण आरंभ करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। धर्मशाला-मैक्लोडगंज पर लगभग 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे जबकि हिमानी चामुंडा रोप-वे पर 289.24 करोड़ रुपए खर्च होगा।

3 मंदिरों के सौन्दर्यीकरण पर खर्च होंगे 62 करोड़ 
एशियन डिवैल्पमैंट बैंक के सहयोग से जिला के ज्वालामुखी, बजे्रश्वरी देवी एवं चामुंडा मन्दिरों के सौन्दर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर लगभग 62 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इस परियोजना के अंतर्गत 33.5 करोड़ रुपए से ज्वालामुखी मन्दिर में लंगर हाल, पार्किंग, पर्यटक होस्टल एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। लगभग 28 करोड़ रुपए कांगड़ा एवं चामुंडा मन्दिरों तथा आर्ट व क्राफ्ट केंद्र नगरोटा बगवां में विभिन्न कार्यों पर व्यय किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चिंतपूर्णी मन्दिर में विभिन्न विकास कार्यों पर 55 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।

5 नए हिल स्टेशन विकसित करने की मिली स्वीकृति
केंद्र सरकार से प्रदेश में 5 नए हिल स्टेशन विकसित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके अंतर्गत राजगढ़, लरोट, जटिंगरी, बीड़ बिलिंग व अन्द्रेटा को विकसित किया जाना प्रस्तावित है। मनकोटिया ने कहा कि ईको पर्यटन के तहत पालमपुर क्षेत्र के चाय बागान में टी-टूरिजम को बढ़ाने के लिए मामला बी.ओ.डी. में लाया गया है, जिसे स्वीकृति प्रदान की गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!