पर्यटन सीजन के बीच निगम ने चलाईं स्पैशल वोल्वो बसें

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Jun, 2017 12:16 AM

dharamsala  tourism season  special volvo  bus

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने पर्यटको की सुविधा के लिए पर्यटन सीजन में स्पैशल वोल्वो बसें शुरू की हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक वीकैंड पर 8 वोल्वो बसें निगम द्वारा दिल्ली व अन्य स्थानों पर भेजी गईं।

धर्मशाला : हिमाचल पथ परिवहन निगम ने पर्यटको की सुविधा के लिए पर्यटन सीजन में स्पैशल वोल्वो बसें शुरू की हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक वीकैंड पर 8 वोल्वो बसें निगम द्वारा दिल्ली व अन्य स्थानों पर भेजी गईं। निगम की इन स्पैशल बसों का लाभ उठा कर कई पर्यटक छुट्टियां मनाने के लिए पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज पहुंच रहे हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यदि धर्मशाला डिपो से वोल्वो बसों की स्पैशल बुकिंग करवाई जाती है तो निगम द्वारा उन्हें 10 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है।  आर.एम. धर्मशाला डिपो पंकज चड्ढा ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते पर्यटन सीजन को देखते हुए वीकैंड पर धर्मशाला डिपो की ओर से 8 वोल्वो बसें राजधानी दिल्ली सहित अन्य स्थानों के लिए के लिए चलाई जा रही हैं, ताकि धर्मशाला आने वाले पर्यटकों को यातायात संबंधित कोई परेशानी न झेलनी पड़े। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!