सोनिया की तबीयत खराब, हिमाचल में चुनाव प्रचार पर सस्पेंस

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Oct, 2017 07:44 PM

congress president sonia gandhi admitted in sir ganga ram hospital

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई है जिसके बाद उन्हें गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी के पेट में दर्द है। उन्हें शिमला से दिल्ली लाया गया

शिमला- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई है जिसके बाद उन्हें गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी के पेट में दर्द है। उन्हें शिमला से दिल्ली लाया गया। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले उन्हें पेट में शिकायत के चलते गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी का नाम कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर डाला था। 4 तारीख को उनकी रैली हिमाचल में रखी गई थी। मगर अब उनकी तबीयत खराब होने के बाद हिमाचल में चुनाव प्रचार पर सस्पेंस खड़ा हो गया है।

 

छराबड़ा आईं थी सोनिया गांधी
गुरूवार को सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ शिमला पहुंची थी। छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा का घर बन रहा है। सोनिया इस घर को देखने के लिए पहुंची थी। घर के निर्माण का काम आखिरी दौर में है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!