भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा के साथ विधानसभा चुनाव का शंखनाद

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Jun, 2017 09:53 PM

conch sound of assembly election with bjp  s change chariot journey

श्री नयनादेवी से भजापा ने परिवर्तन रथ यात्रा के आगाज के साथ विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है।

नयनादेवी: श्री नयनादेवी से भजापा ने परिवर्तन रथ यात्रा के आगाज के साथ विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। भाजपा की इस परिवर्तन रथ यात्रा का शुभारंभ सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने किया। इस परिवर्तन रथ यात्रा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस परिवर्तन रथ यात्रा से पहले एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा का दामन भी थामा। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा ने यह यात्रा माता नयनादेवी के दरबार से शुरू की है। माता रानी की कृपा से भाजपा इन विधानसभा चुनावों में जरूर एक बड़ी जीत दर्ज करेगी। 

परिवर्तन की राह देख रहा हिमाचल
उन्होंने कहा कि केंद्र की 3 वर्ष की उपलब्धियों ने पूरे देश में परिवर्तन ला दिया है तथा अब हिमाचल प्रदेश भी परिवर्तन की राह देख रहा है। हिमाचल में सरकार परिवर्तन के लिए वह पूरी ताकत झोंक देंगे। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ रुपए शिमला में पीलिया की बीमारी से निपटने के लिए दिया परंतु हिमाचल की सरकार ने अभी तक पैसा खर्च नहीं किया। लगता है कि कांग्रेस को नजराना लेने की आदत है तभी तो अभी तक कई योजनाओं की डी.पी.आर. नहीं बना पाई। 

अनुराग, मंगल पाडेय व रणधीर ने साधा कांग्रेस पर निशाना
सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाने साधे। भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय नेे कहा कि अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपना किला ही नहीं संभाल पाए तो बाकी के बचे हिमाचल में उनकी क्या हालत होगी। यह विधानसभा चुनावों में पता चलेगा। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट और निक्कमी सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए और प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन लाने के लिए ये यात्राएं शुरू की हंै। 

निर्धारित समय से देरी पर पहुंची यात्रा
श्री नयनादेवी जी से आरंभ हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा का स्वारघाट में पहुंचने का समय डेढ़ बजे रखा गया था लेकिन यह यात्रा अपने निर्धारित समय से करीब अढ़ाई घंटे देरी से शाम करीब 4 बजे स्वारघाट पहुंची। रथ यात्रा स्वारघाट पहुंचने में हुई देरी के चलते रथ यात्रा का इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकतओं ने यह समय दुकानों में टी.वी. पर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे फाइनल मैच को देखकर व्यतीत किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!