राहुल गांधी व शिंदे से मिले CM वीरभद्र सिंह, इन मुद्दों पर की चर्चा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Jul, 2017 09:51 PM

cm virbhadra singh met rahul gandhi and shinde  discussions on these issues

हिमाचल में सत्ता-संगठन की चल रही आपसी तकरार के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

शिमला: हिमाचल में सत्ता-संगठन की चल रही आपसी तकरार के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस अवसर पर हिमाचल कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुशील कुमार शिंदे भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल में विकास को प्राथमिकता दी है और विकास के नाम पर ही कांग्रेस विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने गुडिय़ा प्रकरण से अवगत करवाया 
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने गुडिय़ा प्रकरण से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को अवगत करवाया और कहा कि सरकार इस मामले की जांच सी.बी.आई. को सौंप चुकी है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात अच्छी रही। इस दौरान उन्होंने हिमाचल में संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। 

सुक्खू की कार्यप्रणाली से सी.एम. नाराज
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मिलकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि पार्टी को प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के अलावा संगठन को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्तर पर ऐसा कोई काम नहीं किया जाना चाहिए, जिससे सत्ता-संगठन में तालमेल कम और जनता के बीच गलत संदेश जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!