Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Nov, 2017 05:42 PM
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक रणधीर शर्मा की माता सीता देवी का अंतिम संस्कार वीरवार को उनके पैतृक गांव बस्सी में किया गया।
बिलासपुर: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक रणधीर शर्मा की माता सीता देवी का अंतिम संस्कार वीरवार को उनके पैतृक गांव बस्सी में किया गया। इस मौके पर उनके पुत्र रणधीर शर्मा ने मुखाग्नि दी।इस दौरान वहां पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अलावा प्रदेश के कई भाजपा नेता शामिल हुए। सीता देवी (79) लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं, जिसके चलते उन्हें पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया था। बीते बुधवार की शाम को उनका देहांत हो गया था।