बड़ी सफलता, नशे की इतनी बड़ी खेप सहित महिला व युवक गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Feb, 2018 11:31 PM

big success  woman youth arrested including consignment of drug

कुल्लू सदर थाना पुलिस ने एक महिला और एक युवक को 5 किलो से अधिक चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

कुल्लू: कुल्लू सदर थाना पुलिस ने एक महिला और एक युवक को 5 किलो से अधिक चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार करके कुल्लू सदर थाना लाया गया है। आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि चरस की इस खेप की डिलीवरी कहां होनी थी और यह खेप किससे खरीदी थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

3.627 किलोग्राम चरस सहित दबोची महिला
पहले मामले में पुलिस का एक गश्ती दल वामतट मार्ग पर था। इस दौरान काईस के समीप पुलिस ने एक महिला को हाथ में कैरी बैग लेकर पैदल चलते हुए देखा। पुलिस की टीम को देखकर महिला कुछ हड़बड़ाई और रास्ता बदल कर सड़क से एक पगडंडी की ओर मुडऩे लगी। इस दौरान पुलिस की टीम ने जब महिला को रोका तो उसका चेहरा पीला पड़ गया। इस पर पुलिस ने महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाया और महिला की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के कैरी बैग में 3.627 किलोग्राम चरस बरामद हुई।  इस दौरान पुलिस ने मौके पर गवाहों के बयान भी दर्ज किए। आरोपी महिला की पहचान मालतू देवी निवासी मातन काईस के रूप में हुई है। 

युवक से बरमद की 1.520 किलोग्राम चरस 
दूसरे मामले के तहत पुलिस का एक गश्ती दल मनाली की ओर से कुल्लू आ रहा था। इस दौरान बंदरोल के पास एक युवक को पुलिस ने हाथ में कैरी बैग लेकर पैदल चलते हुए देखा। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक ने जब भागने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया और उसके कैरी बैग में तलाशी के दौरान 1.520 किलोग्राम चरस पाई गई। आरोपी की पहचान शरवण कुमार निवासी मुशलीधार बंदरोल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके छानबीन शुरू कर दी है। ए.एस.पी. निश्चिंत नेगी ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!