BJP कोर ग्रुप की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, ऐसे नेताओं की नहीं होगी निगम-बोर्ड में ताजपोशी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Feb, 2018 09:47 AM

big decision taken in bjp core group meeting

दिल्ली में आयोजित भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत प्रदेश में ऐसे नेताओं की ताजपोशी निगम व बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर नहीं की जाएगी, जिन्हें बीते विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।

शिमला (राक्टा): दिल्ली में आयोजित भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत प्रदेश में ऐसे नेताओं की ताजपोशी निगम व बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर नहीं की जाएगी, जिन्हें बीते विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा होने से यहां नई सरकार बनने के बाद निगमों व बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर नजरें गड़ाए हुए कई भाजपा नेताओं के मनसूबों पर पानी फिर सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार गत दिन दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन के साथ-साथ यह भी निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में हारे हुए नेताओं अर्थात जिन नेताओं को पार्टी टिकट दिया गया था, उन्हें बोर्डों व निगमों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। 


अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों पर संगठन से जुड़े नेताओं की ताजपोशी होगी। सूत्रों के अनुसार इसके लिए एक 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो अपनी रिपोर्ट तैयार कर पार्टी हाईकमान को सौंपेगी। इसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान लेगा। कमेटी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा तथा भाजपा के हिमाचल प्रभारी मंगल पांडेय शामिल हैं। जानकारी है कि इन नेताओं की बुधवार सुबह दिल्ली में एक बैठक भी हुई, जिसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर मंथन किया गया। इसके अलावा उन नेताओं की भी इन मलाईदार पदों पर ताजपोशी नहीं होगी, जो विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे। 


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का तर्क है कि कोर गु्रप के उक्त फैसले से उन नेताओं व पदाधिकारियों को सरकार में आगे आने का मौका मिलेगा, जो लंबे समय से संगठन में जुड़े हैं और बिना स्वार्थ के कार्य कर रहे हैं। उधर उन विधायकों, जिन्हें मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है, की चिंताएं भी बढ़़ गई हैं। इसमें पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा तथा रमेश धवाला शामिल हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन नेताओं को कैबिनेट रैंक के साथ अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कोर ग्रुप की बीते दिन हुई बैठक में सभी नेताओं को लोकसभा चुनावों के लिए अभी से जुट जाने को कहा गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!