Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Oct, 2017 05:33 PM
आय से अधिक संपति के मामले में फंसे हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपनी करीब 12 करोड़ की अचल संपत्ति पत्नी प्रतिभा सिंह के नाम ट्रांसफर कर दी है। इस बात का खुलासा एफिडेविट से हुआ है।
शिमला: आय से अधिक संपति के मामले में फंसे हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपनी करीब 12 करोड़ की अचल संपत्ति पत्नी प्रतिभा सिंह के नाम ट्रांसफर कर दी है। इस बात का खुलासा एफिडेविट से हुआ है। बताया जाता है कि वीरभद्र की अचल संपत्ति पिछले 5 साल में ज्यादा होने की बजाए कम हुई है, जबकि उनकी चल संपत्ति 2012 के मुकाबले 1.10 करोड़ रुपए घट गई। ज्ञात रहे कि 9 नवंबर को हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ही मुख्यमंत्री ने अपनी प्रॉपर्टी पत्नी के नाम की है।
एफिडेविट में कुल इतनी चल-अचल संपत्ति की घोषित
इस बार वीरभद्र ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एफिडेविट में कुल 13,69,48,882 रुपए की चल-अचल संपत्ति घोषित की है। इसमें 7,15,60, 753 रुपए की चल और 6,53,88,129 की अचल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी के पास 2,51,45,385 रुपए की चल और 14,31,21,344 रुपए की अचल संपत्ति है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पर 39 लाख रुपए का कर्ज भी है।
पत्नी की अचल संपत्ति में हुई बढ़ोतरी
वीरभद्र की पत्नी की अचल संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। उनकी चल संपत्ति 2 करोड़ 51 लाख 45 हजार 385 रुपए है, जबकि 2012 के विधानसभा चुनाव के समय दिए एफिडेविट में 8 करोड़ 26 लाख 95 हजार 513 रुपए और प्रतिभा के पास 4 करोड़ 87 लाख 16 हजार 576 रुपए की चल संपत्ति थी।