खाना बना रही महिला पर बंदर ने किया हमला

Edited By Updated: 13 Jan, 2017 11:25 PM

baddhaghat  house  woman  monkey  attack

घुमारवीं उपमंडल के बद्धाघाट गांव में शुक्रवार को बंदर के हमले से एक महिला लीला देवी (64) घायल हो गई। जानकारी के अनुसार लीला देवी घर में खाना बना रही थी कि अचानक उस पर बंदर ने हमला कर दिया।

बिलासपुर: घुमारवीं उपमंडल के बद्धाघाट गांव में शुक्रवार को बंदर के हमले से एक महिला लीला देवी (64) घायल हो गई। जानकारी के अनुसार लीला देवी घर में खाना बना रही थी कि अचानक उस पर बंदर ने हमला कर दिया। इस महिला के साथ 2 वर्षीय नन्ही बच्ची भी मौजूद थी। बंदर उसकी ओर भी बढ़ा लेकिन महिला के शोर मचाने से बंदर भाग गया। परिजनों ने घायल महिला लीला देवी को तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। महिला के हाथ पर चोट आई है। बंदरों के आतंक से परेशान लोगों का कहना है कि अब बंदर घरों में घुसकर हमला कर रहे हैं जिससे अब लोग घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन तथा वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।

बंदर को मारने के लिए सरकार देगी 500 रुपए : वन विभाग
वन विभाग रेंज आफिसर रमेश चंद ने कहा कि बंदर के हमले से महिला के घायल होने की जानकारी मिली है। प्रदेश सरकार ने घुमारवीं तहसील में बंदरों को मार गिराने की अनुमति दे दी है जिसके तहत लोगों की कमेटी बनाई जाएगी। लोगों की कमेटी विभागीय टीम के साथ बंदरों को मार सकती है। बंदर को मारने के लिए सरकार 500 रुपए भी देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!