अनुराग बोले-हिमाचल में कोई बड़ा काम नहीं करवा पाए मुख्यमंत्री

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Jun, 2017 06:07 PM

anurag said  cm not able to do any big job in himachal

उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाली कुठेड़ा पंचायत में भाजपा की परिवर्तन रैली का रथ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी संजीव कटवाल....

कुठेड़ा: उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाली कुठेड़ा पंचायत में भाजपा की परिवर्तन रैली का रथ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी संजीव कटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि शर्मा प मंडला अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर के साथ जैसे ही सैंकड़ों गाडिय़ों के साथ पहुंचा तो पूरा क्षेत्र भाजपा और मोदी के नारों से गूंज उठा। इस दौरान भाजपा सांसद ने जनसभा को संबोधित करते हुआ कहा कि परिवर्तन का युग आ गया है। अब लोग परिवर्तन चाह रहे हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पूरे 3 वर्षों में भारत वर्ष का नक्शा बादल है। पूरे भारत वर्ष में परिवर्तन हुआ है, अब हिमाचल की बारी है।

केंद्र सरकार और मोदी ने दिया हिमाचल को प्रोजैक्ट
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल की जनता को अपमानित किया है और हिमाचल में कोई बड़ा काम नहीं करवा पाए हैं जो भी बड़ा काम या प्रोजैक्ट हिमाचल में दिया है वह केंद्रसरकार और मोदी ने दिया है मगर उस पर भी वीरभद्र सरकार अपनी टांग अड़ा रही है। वहीं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि इस बार भोरंज और शिमला के चुनावों से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों पर विश्वास किया है। इस दौरान कई  लोगों ने भाजपा का दामन भी थामा।  

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस मौके पर कोठी वार्ड से जिला पार्षद भारत भूषण, सह प्रभारी मैहरी काथला की बी.डी.सी. सदस्य उर्मिला कौशल, शक्ति केंद्र प्रमुख होशयार सिंह, बी.डी.सी. सदस्य गरधारी लाल, उपप्रधान मैहरी काथला देसराज चंदेल, भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता विकास भारद्वाज, पूर्व बी.डी.सी. उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, कुठेड़ा की बी.डी.सी. सदस्य निशु देवी, लद्दा पंचायत उपप्रधान प्रकाश चंद, पूर्व प्रधान लद्दा पंचायत अनिल कुमार व सीता राम कौंडल सहित कई मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!