अनुराग का खुलासा, क्यों धूमल नहीं ठाकुर लगाते हैं अपने नाम के पीछे

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Sep, 2017 09:19 PM

anurag  s disclosure  why do thakur behind his name not dhumal

समूरकलां में भाजपा महिला महासम्मेलन में सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया।

बड़ूही: समूरकलां में भाजपा महिला महासम्मेलन में सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान के संदर्भ में कहा कि उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में तय कर लिया था कि वह अपने पिता के नाम का लाभ न लेते हुए धूमल सरनेम न लगाकर अनुराग ठाकुर लिखेंगे। उन्होंने कहा कि परिवारवाद पर बात करने वाले राहुल गांधी में क्या इतना दम है कि अपने नाम के पीछे से गांधी हटाकर राजनीति कर सकेंगे? 

ऐसे मुख्यमंत्री को शर्म से डूब जाना चाहिए 
पिछले 5 वर्षों में महिलाओं के साथ इतने अत्याचार हुए हैं लेकिन कांग्रेस सरकार आंखें बंद कर तमाशा देखती रही और कांग्रेस के मुखिया वीरभद्र सिंह का यही बयान जनता के सामने आता रहा कि ऐसे अत्याचार होते ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री को शर्म से डूब जाना चाहिए जो प्रदेश की महिलाओं की रक्षा करने की बजाय ऐसी घटनाओं को सामान्य करार देते हैं और कहते हैं कि ऐसी घटनाएं समाज में होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस कार्यकाल में गुडिय़ा हत्याकांड व तीसा कांड जैसी निर्मम घटनाओं के लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार की कमान प्रशासन पर सख्त होती तो इस कांड से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को अमल में लाया जाता।

जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री ने शर्मसार किया हिमाचल
उन्होंने कहा कि परिवार सहित जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री के कारण हिमाचल पूरे विश्व में शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को कर्ज के बोझ के नीचे दबा दिया है और लगातार शिलान्यासों की पट्टिकाएं जनता को मूर्ख बनाने के लिए लगाई जा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!