22 वर्षों के बाद शिवरात्रि महोत्सव में पहुंचे देव पराशर ऋषि

Edited By Updated: 24 Feb, 2017 06:40 PM

after 22 years dev parashara arrived in shivaratri festival

इस बार देव पराशर ऋषि 22 वर्षों के बाद मंडी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने आए हैं।

मंडी (नीरज शर्मा): इस बार देव पराशर ऋषि 22 वर्षों के बाद मंडी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने आए हैं। शुक्रवार को देव पराशर ऋषि का काफिला मंडी पहुंचा और राज माधव राय मंदिर में जाकर राज माधव राय से मुलाकात की। इससे पहले डी.सी. मंडी संदीप कदम ने देव पराशर ऋषि के मंडी पहुंचने पर उनका स्वागत किया और आने के लिए आभार जताया। बता दें कि 22 वर्ष पूर्व देव पराशर ऋषि उचित मान-सम्मान न मिलने के कारण नाराज होकर चले गए थे और शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होना बंद कर दिया था।

देव पराशर ऋषि का नहीं है कोई रथ 
शिवरात्रि महोत्सव का सरकारीकरण होने के कारण देवता को मान-सम्मान नहीं मिल पाया था जिस कारण देवता ने आने से मना कर दिया था। इस वर्ष जिला प्रशासन से जोरदार आग्रह के बाद देव पराशर ऋषि ने शिवरात्रि महोत्सव में आने की हामी भरी और शुक्रवार को मंडी पहुंचे। बता दें कि देव पराशर ऋषि का कोई रथ नहीं है और उनके 2 मुख्य मोहरे महोत्सव में भाग लेने के लिए आए हुए हैं। देव पराशर ऋषि के कारदार बलबीर ठाकुर ने बताया कि देवता के मोहरे राजा के बेहड़े में रखे गए हैं जहां पर लोग आकर दर्शन करने के साथ आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

जब देवता ने राज परिवार से मिलने से किया इंकार 
देवता पराशर ऋषि के मंडी पहुंचते ही एक विवाद गहराने से बच गया। जैसे ही देवता राज माधव राय से मिलने के बाद राजघराने की तरफ गए तो वहां पर राज माधव राय की पालकी मौजूद नहीं थी, जिस कारण देवता ने राज परिवार से मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद तुरंत प्रभाव से राज माधव राय की पालकी को वहां पर लाया गया और फिर मुलाकात करवाई गई। वहीं देवता के कारदार बलबीर ठाकुर ने बताया कि देवता जाने से पहले मंडी शहर की सुख-शांति के लिए यज्ञ करेंगे और इसके उपरांत अपने गंतव्य की तरफ रवाना होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!