नल से पानी लेने गई लड़की पर फैंका तेजाब, फैली सनसनी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Oct, 2017 12:11 AM

acid throw on girl during take water from the tap  extends sensation

पुलिस चौकी लंज के अंतर्गत आने वाली पंचायत अप्पर लंज के  चकवण गांव में एक लड़की पर तेजाब फैंकने की घटना सामने आई है।

लंज: पुलिस चौकी लंज के अंतर्गत आने वाली पंचायत अप्पर लंज के  चकवण गांव में एक लड़की पर तेजाब फैंकने की घटना सामने आई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल लड़की की हालत गंभीर है। लड़की के पिता मुनशीदीन ने बताया कि करीब शाम 4 बजे उनकी बेटी जब पास में लगे सरकारी नल से पानी लेने गई तो पड़ोस की 2 लड़कियों शिल्पा व पूजा पुत्री वली मुहम्मद, वहां पर पानी भरने के बहाने आईं और उसकी लड़की के साथ झगड़ा करने लगी। झगड़े में उन दोनों ने उसकी बेटीपर तेजाब फैंका जो लड़की के चेहरे के साथ आंखों में चला गया है। लड़की को 108 एम्बुलैंस की सहायता से टांडा अस्पताल लाया गया, जहां वह आपातकालीन वार्ड में है। 

11 दिन बाद होनी थी शादी 
लड़की के पिता का कहना है कि उनकी लड़की ने अभी-अभी होने वाली पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा पास की है और करीब 11 दिन बाद उसकी शादी रखी गई है। लड़की के पिता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि लड़की व उसके परिवार के  साथ जो भी अप्रिय घटना घटी है, उसका इंसाफ दिलाया जाए। थाना प्रभारी कांगड़ा जसवीर सिंह सैणी के अनुसार धारा 326ए व 34 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!