33% आरक्षण के लिए कांग्रेस देश भर में करेगी आंदोलन, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Dec, 2017 11:23 AM

33  reservation for congress across the country will do protest

महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के लिए कांग्रेस देश भर में आंदोलन करेगी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा दिल्ली में आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में यह रणनीति तैयार की गई।

शिमला: महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के लिए कांग्रेस देश भर में आंदोलन करेगी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा दिल्ली में आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में यह रणनीति तैयार की गई। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों के साथ हिमाचल महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने भी भाग लिया। हिमाचल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुशीला नेगी ने बताया कि इस कार्यशाला में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुष्मिता देवी के साथ-साथ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, कांग्रेस नेत्री गीरीजा ब्यास व प्रियंका चतुर्वेदी सहित हिमाचल से प्रभा वर्मा, संतोष शर्मा, मीना कश्यप, रीता गुलेरिया, सुमन चौधरी, सरोज नेगी, शकुंतला पांटा, शशि बहल व विद्या नेगी शामिल रहीं। 


33 प्रतिशत आरक्षण के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार
इस अवसर पर 33 प्रतिशत आरक्षण के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की गई। सुशीला नेगी ने बताया कि कार्यशाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्य रूप से शिरकत करते हुए महिलाओं की हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की महिलाओं को उनका हक दिला कर रहेगी और 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर देश भर में बूथ स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे। 


महिलाएं समाज पुरुषों के साथ मिलकर देश की तरक्की में बंटा रही हाथ
सुशीला नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं की हितैषी रही है और इसके परिणामस्वरूप आजादी के बाद कांग्रेस ने महिलाओं की समृद्धि व सुरक्षा के लिए कई कानून व योजनाएं बनाई हैं। सुशीला नेगी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पंचायती राज संस्थानों तथा नगर निकायों में महिलाओं को अधिक से अधिक आरक्षण दिलवाया है। इसके चलते आज महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ एक समान कंधे से कंधा मिलाकर देश की तरक्की में अपना हाथ बंटा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!