Edited By Updated: 24 Oct, 2016 07:20 PM
चम्बा-पनेला मार्ग पर सोमवार दोपहर को 2 बाइकों के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।
चम्बा : चम्बा-पनेला मार्ग पर सोमवार दोपहर को 2 बाइकों के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बाड़ीदेहरा नामक स्थान के पास 2 बाइकें दोपहर के समय तेजी के साथ आमने-सामने से टकरा गईं। इस घटना में पवन कुमार पुत्र अमको राम निवासी गांव डिग्गर को चोट आई। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है।