Edited By Updated: 21 Nov, 2015 07:57 PM
सिटी चौकी बिलासपुर पुलिस ने शुक्रवार रात डियारा सैक्टर निवासी लतीफ मोहम्मद से 5.9 ग्राम चरस बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया है।
बिलासपुर: सिटी चौकी बिलासपुर पुलिस ने शुक्रवार रात डियारा सैक्टर निवासी लतीफ मोहम्मद से 5.9 ग्राम चरस बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार एएसआई सिटी चौकी प्रभारी पदम देव अपनी टीम के साथ शुक्रवार रात करीब पौने 9 बजे डियारा सैक्टर में गश्त पर थे, इसी दौरान वहां से गुजर रहा लतीफ पुलिस को देखकर घबराया व पीछे की ओर मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा व उसकी तलाशी लेने पर अलग-अलग टुकड़ों में उससे यह चरस बरामद हुई। एएसपी बिलासपुर मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।