जंगल में नाबालिग लड़की से गैंग रेप

Edited By Updated: 01 Jul, 2016 05:20 PM

jungle minor girl gang rape

खैरी रोड के जंगल में एक नाबालिग लड़की से 2 युवकों द्वारा गैंग रेप करने का मामला सामने आया है।

राजगढ़: खैरी रोड के जंगल में एक नाबालिग लड़की से 2 युवकों द्वारा गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। लड़की की ओर से राजगढ़ थाने में दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार गत 23 जून को जब वह राजगढ़ बस अड्डे में आई हुई थी तो उसे वहां पर एक युवक मिला जो उसे घूमाने के बहाने खैरी रोड ले गया, वहां पर 2 अन्य युवक भी थे।

 

लड़की के अनुसार वहां पर 2 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि एक युवक सड़क में ही खड़ा रहा। सूत्रों के अनुसार लड़की 8वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। उधर, इस संबंध में एसएचओ राजगढ़ मौहर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस हर पहलू की छानबीन कर रही और लड़की का मैडीकल करवाया जा रहा है तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!