Edited By Updated: 15 May, 2017 10:28 PM
नालागढ़ के वार्ड नम्बर-8 में 32 वर्षीय युवक ने पारिवारिक कारणों के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बी.बी.एन. : नालागढ़ के वार्ड नम्बर-8 में 32 वर्षीय युवक ने पारिवारिक कारणों के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरीश कुमार घई पुत्र वीरेंद्र कुमार घई निवासी वार्ड नम्बर-8 नालागढ़ ने अपने घर के कमरे में पंखे की कुंडी में रस्सी के साथ फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फंदा लगाने से पूर्व करीब 5 बजे हरीश कुमार ने अपने भाई को फोन किया और जब उसका भाई घर पहुंचा तो हरीश कुमार फंदे से लटका था। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसके बारे में पुलिस छानबीन में जुटी है। एस.पी. बद्दी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पुलिस छानबीन कर रही है कि हरीश कुमार ने आत्महत्या क्यों की। उन्होंने बताया कि जो सुसाइड नोट मिला है, उसके बारे में छानबीन की जा रही है।