Edited By Vijay, Updated: 07 Apr, 2023 10:39 PM

ख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कांग्रेस पार्टी ने देश में 75 साल तक लोकतंत्र को मजबूत किया, भाजपा उसे कमजोर करने की कोशिश...
शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कांग्रेस पार्टी ने देश में 75 साल तक लोकतंत्र को मजबूत किया, भाजपा उसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री ने यह बात हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की तरफ से शुक्रवार सायं निकाले गए लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। वह इस शांति मार्च में शिमला क्लब से ओकओवर तक शामिल हुए।
युवा कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी के समर्थन में यह शांति मार्च राजीव भवन से ओकओवर होते हुए राजभवन तक निकाला गया। इसमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक हरीश जनारथा, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी देशभर में राहुल गांधी के समर्थन में इस तरह के आयोजन कर रही है।
कार्ट रोड पर कुछ देर लगा जाम
युवा कांग्रेस की तरफ से निकाले गए लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च के दौरान कार्ट रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा। इस कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी से यातायात को बहाल करने का प्रयास किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here