Edited By Vijay, Updated: 19 Nov, 2023 07:14 PM
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर इंदिरा भवन बिलासपुर में बिलासपुर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में युवाओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करके...
बिलासपुर (मुकेश): पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर इंदिरा भवन बिलासपुर में बिलासपुर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में युवाओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आशीष ठाकुर ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के दिशा-निर्देशनुसार जिला बिलासपुर युवा कांग्रेस ने भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने वाली महिलाओं को मैडल व सर्टिफिकेट देकर समानित किया।
आशीष ठाकुर ने बताया कि देश के विकास में इंदिरा गांधी का अहम योगदान है। बंगलादेश को अलग देश बनाने में इंदिरा गांधी का अहम योगदान रहा है। परमाणु परीक्षण करके इंदिरा गांधी ने पूरे विश्व में भारत की अलग छवि बना दी थी। बैंको का राष्ट्रीयकरण, रियासतों का देश में विलय और अनुसूचित समुदाय के गरीब परिवारों को 5 बीघा जमीन इंदिरा गांधी द्वारा दी गई थी। आशीष ठाकुर ने बताया कि उनकी जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों, हिमाचल प्रदेश में शिक्षा जगत में विशेष स्थान अर्जित करने वाली महिलाओं, नृत्य, गायन, मॉडलिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नाम अर्जित करने वाली लगभग 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
आशीष ठाकुर ने बताया कि शिवांगी रघु, अदिति चन्देल,निकिता शर्मा, शिक्षा ठाकुर,पायल ठाकुर, पल्लवी ठाकुर, भावना शर्मा, वंशिका, शिवानी, कनिष्का, कनिका, खुशी, बबिता, अंजलि, संजना, अनुपम, प्रिया, रिद्धिमा, पायल महाजन, मुस्कान, आकांक्षा, तानिया, सोनिका, अभिलक्षा, अंजलि शर्मा, अनन्या सूद, अनन्या शर्मा, वर्षा, सरिता, आंचल, प्रांजल राणा, गौरी अंगरिश, अन्वेशा, मोनिका शर्मा, गौरी अवस्थी, शिवानी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी हुसैन अली, जिला युकां महासचिव पंकज ठाकुर, सदर युकां अध्यक्ष वीरेंद्र सन्धु, श्रीनयनादेवी युकां अध्यक्ष कुलवीर भड़ोल, सदर युकां उपाध्यक्ष लोहित हंस, सदर युकां महासचिव पवन कुमार, युकां महासचिव मोहित हंस, शहरी युकां अध्यक्ष वसीम मूसा, शुभम कुमार, एनएसयूआई छात्र नेता धीरज ठाकुर, गिनी अंगरिश सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here