Edited By Kaku Chauhan, Updated: 02 Sep, 2021 04:03 PM
जिले के रजेरा क्षेत्र में एक युवक घास काटते खाई में गिर गया। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। परिजन उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा ले आए। यहां पर उपचार चल रहा है। बिट्टू (34) पुत्र हरदेऊ निवासी गांव बनाड़ रजेरा घर के निकट घासनी में घास...
चम्बा (काकू): जिले के रजेरा क्षेत्र में एक युवक घास काटते खाई में गिर गया। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। परिजन उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा ले आए। यहां पर उपचार चल रहा है। बिट्टू (34) पुत्र हरदेऊ निवासी गांव बनाड़ रजेरा घर के निकट घासनी में घास काट रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया। इससे उसके मुंह व पीठ पर चोटें आई हैं। मैडीकल कॉलेज के एम.एस. डा. देवेंद्र कुमार ने बताया कि युवक का उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।