तस्वीरों में देखिए, दुनिया की सबसे कठिन धार्मिक यात्रा शुरू

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Aug, 2017 11:34 AM

world of from all hard religious the journey start

दुनिया की सबसे दुर्गम, सुंदर और अद्‍भुत यात्रा शुरू हो गई है।

रिकागंपिओ: दुनिया की सबसे दुर्गम, सुंदर और अद्‍भुत यात्रा शुरू हो गई है। कैलाश मानसरोवर वही पवित्र जगह है, जिसे शिव का धाम माना जाता है। कैलाश पर्वत 22,028 फीट ऊंचा एक पत्थर का पिरामिड, जिस पर सालभर बर्फ की सफेद चादर लिपटी रहती है। मानसरोवर को ‘कैलाश मानसरोवर तीर्थ‘ के नाम से जाना जाता है। हर साल कैलाश-मानसरोवर की यात्रा करने, हजारों श्रद्धालु, साधु-संत और दार्शनिक यहां जाते हैं। इस स्थान की पवित्रता और महत्ता बहुत अधिक मानी गई है। प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का प्रारंभ 1 अगस्त से हो गया है। किन्नौर के लिए आधिकारिक तौर से जारी यह यात्रा 12 अगस्त तक जारी रहेगी।
PunjabKesari
PunjabKesari

27 लाख रुपए की लागत से सराय भवन का निर्माण किया
मान्यता है कि कैलाश पर्वत के रास्ते 33 कोटि देवता आते हैं और सरोवर में स्नान करते हैं, इसलिए सरोवर का जल सदैव स्थिर रहता है और हर घंटे रंग बदलता है। संभवत: इसी मान्यता और गहरी आस्था के कारण लोगों को ऐसे अनुभवों का आभास होता है। इस यात्रा के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली सहित देश भर से भक्तों का जत्था जिला किन्नौर के पोवार स्थित पहली बेस कैंप में पहुंच रहा है। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वन विभाग द्वारा गणेश पार्क में 27 लाख रुपए की लागत से सराय भवन का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए विभाग द्वारा 5 किलोमीटर पेयजल की पाइप बिछा कर पेयजल की व्यवस्था की है। 
PunjabKesari
PunjabKesari

यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारी पूरी
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने 6 हिमाचल पुलिस व 6 हिमाचल होमगार्ड के जवानों को किन्नौर मार्ग के विभिन्न स्थानों पर तैनात की है। सहायक आयुक्त सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी करके मंगलवार से आधिकारिक तौर से शुरू की है। पोवारी के पास यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों की रजिस्ट्रेशन की जा रही है। सरकारी आंकडों की बात किया जाए तो पिछले साल 26 हजार शिव भक्तों ने किन्नर कैलाश के दर्शन किए थे। 
PunjabKesari
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!