महिला की मौत मामले में मायकेवालों ने जताया संदेह, कहा- हमारी बेटी को ससुरालियों ने मारा(Video)

Edited By kirti, Updated: 08 Jul, 2019 01:29 PM

कल्लर के पट्टा गांव में महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या मामले में गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का संदेह जताया है। साथ ही उन्होंने जयराम ठाकुर व प्रदेश सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मायके पक्ष के ग्रामीणों ने...

बिलासपुर(मुकेश): कल्लर के पट्टा गांव में महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या मामले में गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का संदेह जताया है। साथ ही उन्होंने जयराम ठाकुर व प्रदेश सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मायके पक्ष के ग्रामीणों ने उपायुक्त राजेश्वर गोयल के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन प्रेषित किया। वहीं मृतिका के पिता इंद्र सिंह निवासी बडडू सहित अन्य परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी दो लड़कियों का विवाह वर्ष 2017 में किया था।

जिसमें बड़ी लड़की नीलम (25) का विवाह दिनेश कुमार पुत्र स्व. कृष्ण लाल निवासी पटटा के साथ हुआ था। उन्होंने बताया कि उन्हें एक जुलाई को नीलम (25) की मौत का पता सुबह लगभग साढ़े आठ बजे किसी और से लगा। नीलम के पति दिनेश के परिवार के लोगों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। परिवार के सदस्य द्वारा उन्हें नीलम की मौत की जानकारी नहीं देने कारण उन्हें संदेह हुआ। परिजनों का आरोप है कि मृतका के दांत टूटे हुए थे। उस रात पड़ौसियों को बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी थी।

मगर उन्होंने सामान्य घटना समझा। बताया जा रहा है कि नीलम के शव को स्नान के उपरान्त सिर में कंघी की गई तो एक स्थान पर से उखड़े बालों का गुच्छा निकला। इन साक्ष्यों से साबित होता है कि नीलम के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर शव को ऊंचाई पर लटका दिया गया ताकि यह आत्महत्या साबित हो सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीलम की हत्या किसी दूसरे कमरे में की गई जबकि शव को किसी और कमरे में बड़ी ऊंचाई पर लटकाया गया। जहां पर एक इंसान किसी सीढ़ी के सहारे के बिना नहीं पहुंच सकता है।

घटनास्थल पर कोई स्टूल या सीढ़ी मौजूद नहीं थी। परिजनों के अनुसार सुसाईट नोट मृतका नीलम ने नहीं बल्कि किसी और ने लिखा है। क्योंकि मृतका की लिखावट उससे नहीं मिलती।घटना का पता चलते ही मृतका के परिजनों ने इस घटना के संबंध में तुरंत बिलासपुर सदर पुलिस को सूचित किया। उसके बाद ही वह अपनी बेटी के घर पर गए। जब वहां पर पुलिस पहुंची तो वहां पर लड़की का शव पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने आंशका जताई है कि सुसराल के पक्ष के लोगों द्वारा उनकी लड़की को मारा गया। इसलिए इस मामले की जांच गहनता व निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!