Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2018 10:03 PM
पुलिस थाना चड़गांव के तहत गांव गजयाणी की एक 20 वर्षीय महिला वर्षा पत्नी राजीव ने फंदा लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला की शादी बीते वर्ष गजयाणी निवासी राजीव के साथ हुई थी।
रोहड़ू: पुलिस थाना चड़गांव के तहत गांव गजयाणी की एक 20 वर्षीय महिला वर्षा पत्नी राजीव ने फंदा लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला की शादी बीते वर्ष गजयाणी निवासी राजीव के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि उक्त महिला पिछले 10-12 दिनों से अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. रोहड़ू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।