यहां नशे के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं, दिया यह संदेश

Edited By kirti, Updated: 05 Jan, 2019 02:23 PM

women on the road against the intoxication here

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अलसिंङी में महिला मंडल अल्याड और नेहरू युवा केंद्र मंडी के सौजन्य से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर ...

करसोग(ब्यूरो) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अलसिंङी में महिला मंडल अल्याड और नेहरू युवा केंद्र मंडी के सौजन्य से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्रों ने नशे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अलसिंड़ी गांव में रैली भी निकली। महिला मंडल अल्याड़ की प्रधान शांता देवी ने बताया कि जिस तरह से आज पुरे देश में नशे जैसी कुरीतियां बढ़ रही है उसका सबसे अधिक प्रभाव हमारी युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। उन्होंने सन्देश देते हुए कहा कि हम सबको आगे आकर नशे के खिलाफ अभियान छेड़ना पड़ेगा खासकर अभिभावकों को तो अपने बच्चों की हर तरह की गतिविधियों का अपडेट लेना जरुरी है ताकि समय रहते बच्चों को इस बुराई से बचाया जा सके।

वहीं नेहरू युवा केंद्र मंडी के सचिव कृष्ण लाल शर्मा ने कहा कि इस तरह के प्रयास प्रदेश के हर गांव में होने जरुरी है,घर-घर में नशे जैसे अंधकार के खिलाफ जागरूकता लाने की आवशयकता है तभी नशे का नाश संभव है। उन्होंने युवाओं को सन्देश दिया कि नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इससे एक तो पढाई में मन लगेगा दूसरा युवाओं का भविष्य भी उजाले की ओर बढ़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!