साहब! मेरे पति की हत्या का किया गया प्रयास

Edited By Vijay, Updated: 04 Jul, 2019 10:24 PM

woman in sdm office

उपमंडल इंदौरा की पंचायत अटाहड़ा की एक महिला अपनी व्यथा लेकर वीरवार को एस.डी.एम. इंदौरा गौरव महाजन के पास पहुंची। महिला ने एस.डी.एम. को दिए शिकायत पत्र में न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने पुलिस व एक चिकित्सक पर संगीन आरोप लगाए हैं।

इंदौरा (अजीज): उपमंडल इंदौरा की पंचायत अटाहड़ा की एक महिला अपनी व्यथा लेकर वीरवार को एस.डी.एम. इंदौरा गौरव महाजन के पास पहुंची। महिला ने एस.डी.एम. को दिए शिकायत पत्र में न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने पुलिस व एक चिकित्सक पर संगीन आरोप लगाए हैं। महिला इंदु उर्फ रजनी पत्नी सतीश कुमार निवासी अटाहड़ा ने बताया कि 30 जून को 4 लोगों ने उसके पति पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।

पहले भी दी थी जान से मारने की धमकी

महिला के अनुसार उक्त आरोपियों ने पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी, जिस पर आरोपी ने उनसे लिखित माफीनामा दिया था। एस.डी.एम. इंदौरा को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि पुलिस इतने बड़े मामले को साधारण लड़ाई-झगड़े की धाराएं लगाकर उनके केस को साधारण बनाने का प्रयास कर रही है और प्राथमिकी में हड्डी टूटने की धारा तक को जोड़ा नहीं गया है।

चिकित्सक पर भी आरोपियों से मिलीभगत का आरोप

महिला ने चिकित्सकीय जांच कर रहे चिकित्सक पर भी आरोपियों से कथित मिलीभगत का आरोप अपने उक्त शिकायत पत्र में लगाया है। पीड़िता के अनुसार एक्स-रे रिपोर्ट को हड्डी रोग विशेषज्ञ अथवा रेडियोलॉजिस्ट लिखता है जबकि उसके पति की एक्स-रे रिपोर्ट एक एम.बी.बी.एस. लिख रहा है जो बिल्कुल गलत है।

एक्स-रे नूरपुर में, गंगथ का चिकित्सक लिख रहा रिपोर्ट

महिला ने बताया कि उसके पति का एक्स-रे नूरपुर में हुआ जबकि रिपोर्ट गंगथ का चिकित्सक लिख रहा है। उसने कहा कि यदि नूरपुर में रेडियोलॉजिस्ट नहीं था तो रिपोर्ट के लिए टांडा क्यों रैफर नहीं किया गया। महिला ने उसके मुकद्दमे में सही छानबीन करने की गुहार लगाई है। एस.डी.एम. ने बताया कि उन्होंने महिला के मामले में न्यायोचित कार्रवाई के लिए शिकायत पत्र एस.डी.पी.ओ. नूरपुर को प्रेषित कर दिया है।

क्या बोले एस.एस.पी. कांगड़ा

एस.एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि महिला ने मुझसे बात की है। मैं स्वयं इस मामले की जांच करूंगा। महिला से पूरा न्याय किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!