Edited By Vijay, Updated: 19 Mar, 2019 06:19 PM
उपमंडल के धौलाकुआं में बीमारी से तंग आकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धौलाकुआं निवासी भारती (25) पत्नी लखवीर सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी।
पांवटा साहिब: उपमंडल के धौलाकुआं में बीमारी से तंग आकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धौलाकुआं निवासी भारती (25) पत्नी लखवीर सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। सोमवार को भी परिजन महिला को उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाए थे लेकिन देर रात महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब महिला की तबीयत खराब हुई तो परिजन तुरंत उसे अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। ए.एस.पी. वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।