Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 May, 2017 02:00 AM
पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत पड़ते कड्ड गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
अम्ब: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत पड़ते कड्ड गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को गांव कड्ड की 35 वर्षीय महिला मुबारिकपुर में दवाई लेने के लिए आई हुई थी लेकिन उसकी वहां पर तबीयत बिगड़ गई, जिस पर उसे गम्भीर अवस्था में सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाईके तहत उसके मायके वालों को बुलाकर उनके बयान कलमबद्ध किए हैं।
मानसिक तौर पर परेशान है मृतका का पति
बताया जा रहा है कि मृतका का पति मानसिक तौर पर परेशान है। वह अपने पीछे एक लड़का व एक लड़की छोड़ गई है। डी.एस.पी. अम्ब जितेंद्र चौधरी का कहना है कि मृतका के मायके वालों ने बयान दिया है कि वह बीमार थी तथा उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। फिलहाल पुलिस ने सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।