Edited By Ekta, Updated: 11 Nov, 2018 02:55 PM
प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आएगा। हिमाचल में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार से बदलाव आएगा, वहीं प्रदेश के मध्यम एवं मैदानी क्षेत्रों में 13 व 14 नवंबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों...
शिमला (ब्यूरो): प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आएगा। हिमाचल में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार से बदलाव आएगा, वहीं प्रदेश के मध्यम एवं मैदानी क्षेत्रों में 13 व 14 नवंबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हैं। शनिवार को सुबह व देर शाम तक अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पहले से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसका असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कल से प्रदेश में और भी अधिक ठंड पड़ सकती है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति सहित किन्नौर की ऊंची पहाड़ियों पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
कहां रहा कितना तापमान
प्रदेश में शनिवार को एक से दो डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.5, कांगड़ा में 25.2, भुंतर-बिलासपुर में 24.6, हमीरपुर में 24.3, सुंदरनगर में 23.9, नाहन में 21.9, सोलन में 21.5, धर्मशाला में 19.2, शिमला में 18.6, कल्पा में 15.8, डलहौजी में 13.6 और केलांग में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।