Edited By Ekta, Updated: 21 Apr, 2019 11:27 AM
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मैंने कौन सी सुखराम से शादी करनी है, जो हमारे दिल मिलने की बातें हो रही हैं। वीरभद्र सिंह ने यह चुटकी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उस टिप्पणी पर की, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुखराम और वीरभद्र गले जरूर मिले,...
सोलन (अमित डोभाल): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मैंने कौन सी सुखराम से शादी करनी है, जो हमारे दिल मिलने की बातें हो रही हैं। वीरभद्र सिंह ने यह चुटकी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उस टिप्पणी पर की, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुखराम और वीरभद्र गले जरूर मिले, लेकिन उनके दिल नहीं मिले। वीरभद्र सिंह ने कहा कि दिल मिलने की बात क्या है, मैंने कौन सी सुखराम से शादी करनी है।
जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश में जय-वीरू की जोड़ी कहने पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि हमारी कोई जोड़ी नहीं है। इससे पहले पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ के नेहरू मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने कुछ विकास किया होगा मगर वह अपने सभी वायदों को पूरा करते तो मैं भी उन्हें शाबाशी देता। वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा वाले उन्हें बदनाम करते हैं कि उनकी सरकार ने थोक में शिक्षण संस्थान खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपाइयों का बस चले तो वे तो शिक्षण संस्थानों में आर.एस.एस. की शाखाएं खोल देंगे।