Edited By Ekta, Updated: 22 Apr, 2019 01:13 PM
मंडी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के चुनाव प्रचार के लिए अव कांग्रेस के कई नेता मैदान में उतर गए हैं जिसके तहत कुल्लूू के विधानसभा क्षेत्र की मणिकर्ण वैली में कांग्रेस ने एकजुट होकर प्रचार शुरू कर दिया। इस अवसर पर शिमला ग्रामीण के विधायक...
कुल्लू (दिलीप): मंडी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के चुनाव प्रचार के लिए अव कांग्रेस के कई नेता मैदान में उतर गए हैं जिसके तहत कुल्लूू के विधानसभा क्षेत्र की मणिकर्ण वैली में कांग्रेस ने एकजुट होकर प्रचार शुरू कर दिया। इस अवसर पर शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने एनडीए पर प्रहार किया। जनसभा को सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से साफ कहना चाहता हूं। राजा वीरभद्र और पंडित सुखराम एक साथ है और एक परिवार की तरह हम कार्य कर रहे हैं। हमारा एक मात्र लक्ष्य है कांग्रेस पाट्र्री को जिताना। उन्होंने कहा कि मैं इस मंच माध्यम से चेतावनी देना चाहता हूं।
उन्होंने कहा कि आज हम चुनावों में मत मांगने आए। उन्होंने कहा कि गलती से पूर्ण बहुमत से भाजपा देश के अंदर सरकार बनती है। देश के अंदर 2024 में अगला चुनाव देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता नहीं आरएसएस के लोग सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया है। उन्होंने कहा कि देश की न्याय पालिका है वो खतरे में है। किन लोागें से खतरे में नारंगी खटमल से खतरों में हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों की वजह से धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। आज ये मोदी की हाथ की कठपुतली है। उन्होंने कहा कि जब उनकी अंतिम यात्रा पूरे देश निकली तो भारतीय जनता पार्टी के लोग पूरे देश में अटल की फोटो लेकर भाजपा के नेता घूमे।