खैर की लकड़ी से भरी गाड़ी पकड़ी, एक गिरफ्तार

Edited By Updated: 24 Apr, 2017 01:32 AM

vehicle caught full of well wood  one arrested

अम्ब पुलिस ने वन रेंज भरवाईं ब्लाक लौहारा बीट रामपुर कुटैहड़ा के तहत अमलैहड़ के सरकारी जंगल से अवैध रूप से काटे गए खैर के 38 मौछों सहित एक वाहन जब्त किया है।

अम्ब: अम्ब पुलिस ने वन रेंज भरवाईं ब्लाक लौहारा बीट रामपुर कुटैहड़ा के तहत अमलैहड़ के सरकारी जंगल से अवैध रूप से काटे गए खैर के 38 मौछों सहित एक वाहन जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन खंड अधिकारी लौहारा गिरधारी लाल की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला रविवार सुबह का है। वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।

पिकअप में लोड की जा रही थी लकड़ी
जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि अमलैहड़ की शामलात भूमि (सरकारी) से खैर के काटे गए पेड़ों के मौछे एक गाड़ी में लोड हो रहे हैं, जिस पर वन विभाग की टीम ने मौके पर टाटा 407 पिकअप को खैर के मौछों से लोड होते हुए पकड़ लिया। डी.एस.पी. अम्ब जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि आरोपी जगजीवन राम निवासी अमलैहड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खैर के मौछों सहित गाड़ी को भी कब्जे में कर लिया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!