Edited By Vijay, Updated: 27 Mar, 2024 06:40 PM
नगर निगम की मासिक बैठक बुधवार को काफी हंगामेदार रही। कांग्रेस की पार्षद कांता सुयाल ने सदन की कार्रवाई के अंत में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को 1500 रुपए देने को लेकर आभार जताया वैसे ही सदन का माहौल गर्मा गया।
शिमला (वंदना): नगर निगम की मासिक बैठक बुधवार को काफी हंगामेदार रही। कांग्रेस की पार्षद कांता सुयाल ने सदन की कार्रवाई के अंत में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को 1500 रुपए देने को लेकर आभार जताया वैसे ही सदन का माहौल गर्मा गया। सदन में कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर माहौल गर्मा दिया। कांग्रेस पार्षद कांता सुयाल को घेरते हुए सदन में मौजूद भाजपा पार्षदों सरोज ठाकुर, आशा शर्मा, बिट्टू पाना, कमलेश मेहता व निशा ठाकुर समेत अन्य पार्षदों ने 1500 रुपए देने की घोषणा को पूरी तरह से फ्लॉप शो करार दिया। इसे लेकर सदन में बैठे कांग्रेसी पार्षदों ने भी भाजपा पार्षदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसके बाद सदन में माहौल काफी गर्माया रहा। कांग्रेस और भाजपा पार्षदों में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई।
पार्षद आपस में बातचीत के दौरान सदन की गरिमा को भी भूल गए और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। भाजपा पार्षदों का कहना था कि सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के साथ धोखा किया है। 1500 रुपए देने की घोषणा कर सत्ता में आई सरकार अब अपने वायदे से मुकर रही है। वहीं कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि सरकार ने महिलाओं से जो वायदा किया था, उसे पूरा किया जा रहा है। इस बीच डिप्टी मेयर ने हंगामा बढ़ने के बाद पार्षदों को चुप रह कर कार्रवाई में भाग लेने के निर्देश दिए। वहीं कांग्रेस के नरेंद्र ठाकुर और भाजपा के बिट्टू पाना आपस में उलझ गए। काफी बहस के बाद सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here