अकूत संपत्ति के मालिक हैं हिमाचल के वन अधिकारी, पॉश एरिया में खरीद रखे हैं फ्लैट

Edited By Ekta, Updated: 10 Jul, 2018 11:04 AM

unlimited property owner himachal forest officer

हिमाचल के आई.एफ.एस. अधिकारियों में से कई अकूत संपत्ति के मालिक हैं। अधिकांश अफसरों ने प्रदेश से बाहर पॉश एरिया में फ्लैट खरीद रखे हैं। किसी को कानपुर, देहरादून, लखनऊ भाया है तो किसी को नोएडा। कई पैतृक संपत्ति के धनी हैं। चंद ही ऐसे हैं जिन्हें...

शिमला (इंट): हिमाचल के आई.एफ.एस. अधिकारियों में से कई अकूत संपत्ति के मालिक हैं। अधिकांश अफसरों ने प्रदेश से बाहर पॉश एरिया में फ्लैट खरीद रखे हैं। किसी को कानपुर, देहरादून, लखनऊ भाया है तो किसी को नोएडा। कई पैतृक संपत्ति के धनी हैं। चंद ही ऐसे हैं जिन्हें आलीशान कोठियों का ज्यादा शौक नहीं है। इसका खुलासा राज्य सरकार को सौंपी गई अचल संपत्तियों की रिटर्न से हुआ है। वर्ष 2017 की यह रिटर्न 74 अफसरों ने ही ऑनलाइन फाइल की है। हिमाचल में वन सेवा अधिकारियों का काडर 114 का है। बाकियों ने इसे अभी तक नहीं भरा है। पी.सी.सी.एफ . रैंक के अधिकारी रहे संजीवा पांडे के पास ग्रेटर नोएडा में अपार्टमैंट है। इसकी कीमत 50 लाख आंकी गई है। पांडे अब रिटायर हो गए हैं। 


प्रधान मुख्य अरण्यपाल यानी वन विभाग के मुखिया डॉ. जी.एस. गौराया भी प्रतिभा के ही नहीं संपत्ति के भी धनी हैं। उनके पास पटियाला के नाभा क्षेत्र में 12 एकड़ कृषि भूमि है। इसकी एक करोड़ 80 लाख की कीमत दर्शाई गई है। उनका मोहाली में फ्लैट है, जिसकी कीमत 30 लाख आंकी गई है। इसे अप्रैल 2004 में खरीदा गया। इसके लिए बाकायदा राज्य सरकार की इजाजत ली गई। अब पी.सी.सी.एफ . बनने की दौड़ में नंबर वन पर चल रहे अजय कुमार के पास कांगड़ा के खनियारा क्षेत्र में पैतृक प्लॉट है जिसकी कीमत 72 लाख बताई गई है। उनका न्यू चंडीगढ़ में 2300 स्क्वायर फुट में आवासीय फ्लैट है। यह उनके अपने और पत्नी के नाम पर है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ है। न्यू चंडीगढ़ सैक्टर 3सी, 4सी में पत्नी सविता के नाम पर 4500 स्क्वायर फुट में प्लॉट है, जो 58 लाख का है।


अजय कुमार की पत्नी सविता भी आई.एफ.एस. हैं। वह देहरादून में प्रतिनियुक्ति पर हैं। पी.सी.सी.एफ . वन्य प्राणी विंग रमेश चंद के पास हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र में 187379 स्क्वायर फुट की पैतृक भूमि और मकान है। इसकी कीमत 35 लाख दर्शाई गई है। इससे सालाना आय एक लाख 80 हजार आ रही है। उन्होंने पंजाब में फ्लैट खरीदा है, जिसकी बुक वैल्यू 55 लाख 58 हजार है। धर्मशाला के खनियारा में 4164 वर्ग फीट में अपने नाम की प्रॉपर्टी खरीदी है। इसकी कीमत 10 लाख कही गई है। धर्मशाला के ही खनेड़ में पत्नी कमला कंग के नाम पर 8883 वर्ग फुट की संपत्ति वर्ष 2012 में खरीदी है। इसकी कीमत 8 लाख बताई गई है। खरीदने के वक्त इसकी कीमत तीन लाख 92 हजार दर्शाई गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!