भारत के नेतृत्व पर टिकीं दुनिया की निगाहें, मोदी सबसे लोकप्रिय नेता : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 14 Mar, 2024 05:42 PM

union minister anurag thakur

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से 5वीं बार प्रत्याशी बनाए गए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नादौन विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को दूसरा घर मान कर हिमाचल का विकास किया है।

नादौन (जैन): हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से 5वीं बार प्रत्याशी बनाए गए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नादौन विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को दूसरा घर मान कर हिमाचल का विकास किया है। प्रदेश से चारों सीटें जिताएंगे और 400 पार करके दिखाएंगे। देश पहले से सुरक्षित महसूस कर रहा है। 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। दुनिया की उम्मीदें देश के नेतृत्व पर टिकी हैं। भारत का नेतृत्व मजबूत होगा तो दुनिया में नेतृत्व देगा। मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में लगातार चुन कर आए हैं। 78 प्रतिशत वोट उनको मिलता है। मोदी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं, जिनका देश के गरीबों को लाभ मिल रहा है। हमने महंगाई पर अंकुश लगाया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीसीए देश का कानून है, जो लागू तो होगा ही। इससे किसी की नागरिकता नहीं जा रही है अपितु नागरिकता देने का काम हो रहा है। पाकिस्तान, बंगलादेश या अफगानिस्तान का अगर कोई अल्पसंख्यक प्रताड़ित हो रहा है। उन पर अत्याचार हो रहा है, जबरन धर्म परिवर्तन व बेटियों को जबरदस्ती उठाना व उनके साथ जबरन शादी करना, ऐसी सभी प्रताड़नाओं से जो परेशान हैं और जो शरणार्थी तो हैं लेकिन नागरिकता नहीं तो उनको सीसीए अवसर मिल रहा है। अब उन्हें भारत में नागरिकता भी मिलेगी और सुरक्षा भी मिलेगी, लेकिन कुछ लोग भ्रम पैदा कर रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल, ममता, राहुल अब तो झूठ बोलना बंद करो, लेकिन विरोध करने वाले पढ़े-लिखे लोग भी भ्रम पैदा करके देश को गुमराह कर रहे हैं। ये राजनीतिक पार्टियां भला चाहने की बजाय राजनीतिक रोटियां सेंकती हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देश राज शर्मा, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी के अलावा ठाकुर रधुवीर सिंह, वंदना योगी, डाॅ. अशोक शर्मा, एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश रिंकू, तरुण कपिल, आशु मंडयाल, निशु, प्रियतोष जाट सहित काफी संख्या में नादौन व जिले के भाजपाइयों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!