औद्योगिक विकास में हिमाचल के युवाओं की हो बड़ी हिस्सेदारी : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 18 Nov, 2023 10:33 PM

union minister anurag thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एटी स्किल्स हब और वर्कवर्स द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए द स्मार्ट फैलोशिप सॉफ्ट स्किल्स से सफलता कार्यक्रम किया जा रहा है।

हमीरपुर (राजीव): केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एटी स्किल्स हब और वर्कवर्स द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए द स्मार्ट फैलोशिप सॉफ्ट स्किल्स से सफलता कार्यक्रम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को आवश्यक कौशल प्रदान करना और नौकरी नियुक्ति की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमारे देश के युवाओं को सॉफ्ट कौशल में प्रशिक्षित करने पर विशेष जोर देती है। इनमें आलोचनात्मक सोच, संचार, समस्या समाधान, रचनात्मकता और भावनात्मक बुद्धिमत्ता शामिल हैं। ये कौशल स्वचालन के युग में प्रगति और बेहतर रोजगार सुनिश्चित करते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से काॅलेज के छात्र एक गहन शिक्षण अनुभव के माध्यम से सॉफ्ट स्किल्स में महारत हासिल करते हैं। ऐसा अनुभव प्लेसमैंट में एक अद्वितीय बढ़त प्रदान करता है क्योंकि औपचारिक डिग्री के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल में दक्षता वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है। इस अभियान के माध्यम से संसदीय क्षेत्र के बच्चों को प्लेसमैंट सहायता भी प्रदान की जाती है। 

मोदी के कुशल नेतृत्व में दोगुनी रफ्तार से प्रगति पथ पर दौड़ रहा भारत
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज दोगुनी रफ्तार से प्रगति पथ पर दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र में छात्रों का कौशल बढ़ाने और उन्हें रोजगार हासिल करने के लिए सशक्त बनाने के लिए नि:शुल्क दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण के मेरे अभियान से अधिकतम छात्रों को लाभ दिलाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर भारत विश्व अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे रहा है। स्मार्ट फैलोशिप कार्यक्रम के माध्यम से देश की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। बेटियों को सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण मिलने से उनके कौशल में वृद्धि होगी और उनमें महिला शक्ति का उदाहरण बनने का आत्मविश्वास विकसित होगा। वर्कवर्स के संस्थापक सम्यक चक्रवर्ती ने बताया कि स्मार्ट फैलोशिप द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मैट्रो शहरों के बच्चों के समान अवसर मिल रहा है। तेजी से बदलते परिवेश में सॉफ्ट स्किल्स सफलता एक महत्वपूर्ण प्रवर्तक बन गया है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!