पीएम मोदी पर 8 वर्षों में 8 आरोप भी नहीं लगे : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 09 Nov, 2022 10:27 PM

union minister anurag thakur

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इसी सुजानपुर चौगान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 वर्ष पहले 2014 में ऐतिहासिक रैली की थी और देश को मोदी के रूप में सशक्त...

सुजानपुर/शिमला (राजीव/ब्यूरो): केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इसी सुजानपुर चौगान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 वर्ष पहले 2014 में ऐतिहासिक रैली की थी और देश को मोदी के रूप में सशक्त नेतृत्व व विश्व का सबसे बड़ा नेता मिला था। उन्होंने कहा कि इसी सुजानपुर के मैदान से मोदी ने 8 साल पहले देश से भ्रष्टाचार खत्म करने की कसम खाई थी और आज मोदी सरकार के 8 वर्षों का कार्यकाल हो गया लेकिन इन 8 वर्षों में मोदी सरकार पर 8 आरोप नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा कि इसी चौगान में मोदी ने वन रैंक-वन पैंशन देने का ऐलान किया था और आज वह पूर्व सैनिकों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वायदे 2014 में किए थे, उन्हें पूरा किया। आज अयोध्या में राम मंदिर का काम भी मोदी द्वारा करवाया जा रहा है, किसानों को हर साल 6 हजार रुपए उनके खाते में मिल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही तो उसने हिमाचल के विकास को रोके रखा था। अनुराग ने कहा कि मोदी ने हिमाचल के विकास को डबल रफ्तार से आगे बढ़ाया है। इसलिए  जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। 
PunjabKesari

प्रधानमंत्री की रैलियां सफल, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह ध्वस्त : कश्यप
उधर, हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों को सफल बताया है। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से ध्वस्त होकर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी केवल झुनझुना थमाती है तथा जनता से किए वायदे पूरे नहीं करती। सुरेश कश्यप ने यहां जारी बयान में कहा कि चुनावी नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का सफाया हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है तथा जनता विपक्ष के कारनामों से पहले ही त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जनता ने जब एक बार कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर निकाल दिया है तो उसे फिर से स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलेगा तथा भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केवल बेबुनियाद बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!