नशे में हुड़दंग मचाने पर 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Jan, 2019 04:06 PM

una amb individual hurdang arrest

शान्ति भंग करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। कथित तौर पर एक घटना में पंजोआ में एक आरोपी शराब के नशे में धुत्त होकर घर पर हंगामा कर रहा था तो दूसरी घटना में एक अन्य आरोपी पक्का परोह में स्थित एक ढाबे पर शराब के नशे में चूर होकर हुड़दंग...

अम्ब (अश्विनी): शान्ति भंग करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। कथित तौर पर एक घटना में पंजोआ में एक आरोपी शराब के नशे में धुत्त होकर घर पर हंगामा कर रहा था तो दूसरी घटना में एक अन्य आरोपी पक्का परोह में स्थित एक ढाबे पर शराब के नशे में चूर होकर हुड़दंग मचा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पहली घटना में पंजोआ का एक व्यक्ति शराब के नशे में परिवार से झगड़ा कर रहा था और पारिवारिक सदस्यों से मारपीट पर उतारू था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी बाज नहीं आया जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एस.एच.ओ. अम्ब गौरव भारद्वाज ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिलने पर पक्का परोह में एक ढाबे पर हुड़दंग मचा रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

नशे में धुत्त होकर मारपीट पर उतारू

इस मामले में ढाबा कर्मियों ने आरोप लगाया है कि बदाऊं निवासी व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त होकर उन्हें गाली-गलौच कर रहा था और मारपीट करने पर उतारू था। पुलिस के सामने भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध सी.आर.पी.सी. की धारा 107/51 के तहत कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया है और पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!