Edited By Vijay, Updated: 04 Sep, 2021 05:34 PM
एनएच-205 चंडीगढ़-मनाली पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को सेब से लदा एक कैंटर सड़क से पलटकर खाई में जा गिरा। हादसा अम्बुवाली गरामौड़ा के निकट हुआ। यूपी नंबर यह कैंटर मनाली से सेब लोड करके बिहार जा रहा था।
स्वारघाट (पवन): एनएच-205 चंडीगढ़-मनाली पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को सेब से लदा एक कैंटर सड़क से पलटकर खाई में जा गिरा। हादसा अम्बुवाली गरामौड़ा के निकट हुआ। यूपी नंबर यह कैंटर मनाली से सेब लोड करके बिहार जा रहा था। चालक ने बताया कि कैंटर की ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिससे कैंटर सड़क से पलटकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्वारघाट पुलिस द्वारा आगमाी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।