मनाली में वन विहार गेट के पास पेड़ गिरने से 3 वाहनों समेत शॉल प्रदर्शनी क्षतिग्रस्त, विद्युत आपूर्ति बाधित

Edited By Vijay, Updated: 05 Feb, 2024 05:44 PM

tree falls in van vihar of manali

पर्यटन स्थल मनाली में बर्फबारी के चलते सोमवार सुबह 3 बजे वन विहार में पेड़ गिर गया। पेड़ टूटने से 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मनाली में पेड़ गिरने से गाड़ियों के टूटने की यह दूसरी घटना है। पेड़ गिरने की इन दोनों घटनाओं से मनाली में 13 गाड़ियां...

मनाली (ब्यूरो): पर्यटन स्थल मनाली में बर्फबारी के चलते सोमवार सुबह 3 बजे वन विहार में पेड़ गिर गया। पेड़ टूटने से 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मनाली में पेड़ गिरने से गाड़ियों के टूटने की यह दूसरी घटना है। पेड़ गिरने की इन दोनों घटनाओं से मनाली में 13 गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। पेड़ गिरने से मनाली शहर में बिजली आपूर्ति फिर से बाधित हो गई है, वहीं निजी शॉल एम्पोरियम की शॉल प्रदर्शनी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। शॉल प्रदर्शनी के संचालक अनिल मेहरा ने बताया कि उन्हें कर्मचारी राज कुमार व विशाल ने रात डेढ़ बजे फोन कर बताया कि पेड़ उनकी ओर झुक गया है और टूटने की आवाज आ रही है। मेहरा ने बताया कि उन्होंने कर्मचारियों को वहां से क्वार्टर में चले जाने को कहा। कर्मचारियों के जाने के बाद सुबह 3 बजे पेड़ टूट कर उनकी प्रदर्शनी में जा गिरा। अगर कर्मचारी क्वार्टर नहीं जाते तो बड़ा नुक्सान हो सकता था। उन्होंने बताया कि उनकी प्रदर्शनी की छत टूट गई है जबकि सामान को भी नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने का आग्रह किया है। वहीं एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने कहा कि नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से यथासंभव मदद की जाएगी।
PunjabKesari

वन विभाग की लापरवाही से गिरे पेड़
एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वन विभाग को पेड़ काटने के निर्देश दिए गए थे लेकिन विभाग की ओर लापरवाही हुई, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमपात से उपमंडल मनाली में जनजीवन प्रभावित हुआ है। हिमपात होने से जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं जिससे विद्युत विभाग को भारी नुक्सान हुआ है। कुछ वाहन भी पेड़ की चपेट में आए हैं। बर्फ से सड़कों में यातायात बाधित हुआ है। नैशनल हाईवे सहित सभी संपर्क मार्गों से बर्फ को हटाया जा रहा है। एसडीएम ने कहा कि अधिकतर क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है। शेष रहे क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि मनाली में होटल प्रांगण बर्फ से लदे हैं। पर्यटकों से आग्रह है कि सड़कों की पूर्णतया बहाली होने तक अनावश्यक सफर न करें और शहर के आसपास ही बर्फ का आनंद लें।
PunjabKesari
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!